फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: चौकाघाट उपकेंद्र में आग लगने से लाखों का नुकसान, फायर ब्रिगेड ने कड़ी मशक्कत के बाद पाया काबू

Wed, 27 Jul 2022 02:54 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

वाराणसी के चौकाघाट उपकेंद्र में बुधवार सुबह 10 बजे अचानक आग लग गई। घंटे भर की कड़ी मशक्कत के बाद फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पाया। 
विज्ञापन
चौकाघाट उपकेंद्र में लगी आग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाराणसी के चौकाघाट उपकेंद्र पर ट्रांसफार्मर का तेल लीक होने से आग लग गई। घंटे भर की कड़ी मशक्कत के बाद फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पाया। आगलगी की घटना में लाखों रुपये का नुकसान बताया जा रहा है। फिलहाल आग से हुए नुकसान का आकलन किया जा रहा है।

विज्ञापन


घटना के कारण चौकाघाट उपकेंद्र से आठ फीडर की बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। चौकाघाट उपकेंद्र में बुधवार सुबह 10 बजे अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग की लपटें उठनी शुरू हो गईं। चौकाघाट उपकेंद्र परिसर में अफरातफरी मच गई। बिजली केंद्र के कर्मचारियों ने इसकी सूचना फायर ब्रिगेड को दी। मौके पर पहुंचे फायर ब्रिगेड ने करीब एक घंटे कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। बताया जा रहा है कि 32 केवीए के ट्रांसफार्मर से तेल लीक होने के कारण आग लगी। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें