कंदवा। मुख्यमंंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत बरहनी ब्लाॅक परिसर में आगामी 24 फरवरी को होने वाले सामूहिक विवाह की तैयारियां जोरों पर चल रही हैं। इसमें 64 हिंदू और एक मुस्लिम सहित कुल 65 जोड़े परिणय सूत्र में बंधेंगे। एक तरफ जहां विद्वान आचार्य मंत्रोच्चार कर फेरे लगवाएंगे वहीं दूसरी तरफ मौलवी निकाह कराएंगे। आयोजन सकुशल संपन्न कराने के मद्देनजर संबधित अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को वैवाहिक स्थल का जायजा लिया।
एडीओ समाज कल्याण राजकुमार चौधरी ने इसकी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि आयोजन की सारी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। इसके लिए आयोजन समिति के सदस्यों के कार्यों व दायित्वों का विभाजन कर दिया गया है। संंवाद