फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: नकाबपोश युवकों ने कार सवारों पर किया हमला, दो घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
रामनगर। पंचवटी-दुर्गा मंदिर मार्ग पर मोड़ के पास सोमवार शाम बाइक सवार नकाबपोश युवकों ने कार सवारों पर हमला कर दिया। लाठी-डंडे से हमलावरों ने कार को क्षतिग्रस्त कर दिया। घटना में कार सवार राहुल पटेल और अमरदीप घायल हो गए। चौरहट निवासी राहुल पटेल ने पुलिस को बताया कि वह दो दोस्तों अमरदीप और एक अन्य युवक के साथ कार से बाईपास की ओर से चौरहट पड़ाव घर लौट रहे थे। पंचवटी चौराहे से कुछ दूर पहुंचने पर बाइक सवार युवकों ने कार का पीछा शुरू कर दिया। मोड़ के पास कार को रोककर हमलावरों ने लाठी-डंडों से हमला कर दिया। हमलावरों से बचने के लिए अमरदीप ने कार लेकर भागने का प्रयास किया। हमलावर ने डंडा स्टेयरिंग में फंसा दिया, जिससे कार अनियंत्रित होकर पास की चहारदीवारी का दरवाजा तोड़ते हुए अंदर जा घुसी। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर जुट गए। भीड़ बढ़ती देख हमलावर बाइक लेकर मौके से भाग गए। हमलावरों ने गले से चेन व करीब पांच हजार रुपये भी लूट लिए। रामनगर इंस्पेक्टर संजय कुमार मिश्रा ने बताया कि आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें