मारवाड़ी समाज द्वारा अग्रसेन अलंकरण सम्मान समारोह में सम्मानित सदस्य। संवाद
मारवाड़ी समाज की ओर से रविवार का कर्मवीरों को अग्रसेन अलंकरण सम्मान प्रदान किया गया। लक्सा स्थित मारवाड़ी समाज भवन में आयोजित समारोह में सभी को सम्मानित किया गया। रविवार को मुख्य अतिथि कांची कामकोटि पीठ के शंकराचार्य के प्रतिनिधि वीएस सुब्रह्मण्यम स्वामी ने दीप जलाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। संस्था के अध्यक्ष प्रदीप तुलस्यान, प्रधानमंत्री मनोज जाजोदिया ने सम्मान समारोह में आए अतिथियों काे सम्मानित किया। संस्था के प्रधानमंत्री मनोज जाजोदिया ने 2024 से 2026 तक संस्था के कार्यों का विवरण प्रस्तुत किया। मुख्य अतिथि ने कहा कि मारवाड़ी समाज हमेशा हर क्षेत्र में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेता है और राष्ट्र निर्माण के साथ सामाजिक कार्यों में भी योगदान देता है। संरक्षक मंडल के अध्यक्ष रमेश कुमार चौधरी एवं संस्था के अध्यक्ष प्रदीप तुलस्यान ने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम का संचालन मनोज जाजोदिया और धन्यवाद ज्ञापन प्रचार मंत्री सुरेश तुलस्यान ने किया। इस दौरान रमेश कुमार चौधरी, उमाशंकर अग्रवाल, अशोक अग्रवाल शक्ति, राम बूबना, मनीष लोहिया मौजूद रहे।