फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: साढ़े आठ करोड़ से संवरेगा शहीद उद्यान, बनेगी डिजिटल लाइब्रेरी

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। नगर आयुक्त हिमांशु नागपाल ने शनिवार को शहीद उद्यान का निरीक्षण किया और यहां चल रहे निर्माण कार्यों की प्रगति का जायजा लिया। यहां 8.5 करोड़ से सुंदरीकरण का काम चल रहा है। नगर आयुक्त ने निर्माण कार्य की गुणवत्ता और फिनिशिंग का बारीकी से निरीक्षण किया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों और कार्यदायी संस्था को कड़े निर्देश दिए कि सौंदर्यीकरण का शेष कार्य निर्धारित समय सीमा के भीतर अनिवार्य रूप से पूरा किया जाए। पार्क परिसर में बच्चों और युवाओं के लिए 1.5 करोड़ रुपये की लागत से एक हाईटेक डिजिटल लाइब्रेरी का निर्माण किया जा रहा है। इस लाइब्रेरी के बनने से छात्रों और ज्ञान प्रेमियों को पार्क के शांत वातावरण में पढ़ाई के लिए आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध होंगी। नगर आयुक्त ने लाइब्रेरी भवन के कार्यों को भी शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिए। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें