फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रमाण में बालिग मिली बहनें, हुई शादी

विज्ञापन
विज्ञापन
म्योरपुर। थाना क्षेत्र के रासपहरी गांव में दो सगी बहनों के बाल विवाह की खबर से बुधवार को हड़कंप मच गया। थाना पुलिस दिनभर हलकान रही। जांच को पहुंची पुलिस को उनके बालिग होने का प्रमाण मिला तब जाकर विवाह शुरू हुआ। बुधवार को मानती व सुखवंती पुत्री रामसुभग की बारात आने वाली थी। दोनों बहनों के नाबालिग होने की बात कहकर किसी ने सूचना जिला प्रोबेशन अधिकारी डॉ अमरेंद्र पौत्स्यान को दे दी। उनकी सूचना पर म्योरपुर के प्रभारी निरीक्षक ने उपनिरीक्षक काशी सिंह कुशवाहा व लिलासी चौकी इंचार्ज राजेश मौर्या को मौके पर भेजा। विवाह के ऐन वक्त पुलिस के पहुंचने पर अफरा-तफरी मच गई। डीपीओ ने बताया कि पुलिस ने मौके पर पड़ताल की तो परिजनों ने परिवार रजिस्टर की नकल दिखाई। जिसमें उनके बालिग होने का प्रमाण मिला। जिस पर पुलिस वापस चली गई। परिजनों ने बताया कि एक का विवाह गांव में ही हो रहा है, जबकि दूसरी बारात काचन गांव से आ रही है। ग्राम प्रधान रामदयाल प्रजापति ने बताया कि पुलिस को बालिग होने का प्रमाण देने के बाद वह लोग संतुष्ट होकर चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें