फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवाहिता ने फंदा लगाकर दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
मड़ियाहूं। कोतवाली क्षेत्र के शिवपुर बेलवा गांव में बृहस्पतिवार की रात एक विवाहिता ने फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

शिवपुर बेलवा गांव निवासी वेद प्रकाश गौतम की पत्नी गुंजा गौतम (25) रात में खाना खाने के बाद अपने कमरे में सोने चली गई। गर्मी अधिक होने के कारण परिवार के अन्य सदस्य घर के बाहर सो रहे थे। भोर में पति पहुंचा तो कमरा भीतर से बद था। उसने दरवाजा खटखटाया लेकिन कोई प्रतिक्रिया नहीं हुई तो रोशनदान से भीतर झांक कर देखा। गुंजा दुपट्टे के फंदे से लटक रही थी। परिजन दरवाजा तोड़कर अंदर गए और उसे नीचे उतारा।
घटना की जानकारी गुंजा के पिता राजदेव गौतम को दी गई। वे भवानीपुर से गांव पहुंचे। उन्होंने पुलिस को सूचित किया। कोतवाली प्रभारी ओम नारायण सिंह ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। रिपोर्ट के अनुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें