फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंखे के सहारे लटकती मिली विवाहिता: डेढ़ साल पहले हुई थी शादी, मायके वालों ने लगाया दहेज के लिए हत्या का आरोप

Tue, 18 Jul 2023 04:08 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

अलाउद्दीनपुर के राहुल यादव की शादी डेढ साल पहले कछवा थाना क्षेत्र के परहियाही गांव की खुशबू यादव (25 वर्ष) के साथ हुई थी। मंगलवार की सुबह पति से किसी बात को लेकर कहासुनी हुई। खुशबू यादव अपने कमरे में गई और अपनी साड़ी के सहारे पंखे से फांसी लगा ली। कुछ देर बाद जब परिवार के लोग खोजते हुए उसके कमरे के पास गये और धक्का देकर दरवाजा खोला तो देखा वह पंखे के सहारे लटक रही है।
विज्ञापन
महिला ने लगाई फांसी - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लोहता थाना क्षेत्र के अलाउद्दीनपुर गांव में.मंगलवार की सुबह एक विवाहिता ने पंखे के सहारे फांसी लगाकर जान दे दी। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची। शव को कब्जे में.लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मायके वालों की शिकायत पर परिजनों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।.

विज्ञापन

यह भी पढ़ें- Varanasi: बेटे को दूल्हा बनाने की थी तैयारी...उठानी पड़ी अर्थी, मां बोलीं-'काश सर्वेश ने मान ली होती मेरी बात'
विज्ञापन


अलाउद्दीनपुर के राहुल यादव की शादी डेढ़ साल पहले कछवा थाना क्षेत्र के परहियाही गांव की खुशबू यादव (25 वर्ष) के साथ हुई थी। मंगलवार की सुबह पति से किसी बात को लेकर कहासुनी हुई। खुशबू यादव अपने कमरे में गई और अपनी साड़ी के सहारे पंखे से फांसी लगा ली। कुछ देर बाद जब परिवार के लोग खोजते हुए उसके कमरे के पास गये और धक्का देकर दरवाजा खोला तो देखा वह पंखे के सहारे लटक रही है। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची फोरेंसिक टीम को बुलाकर शव को उतरवाकर कब्जे में लिया गया। मायके के लोगों ने दहेज हत्या का आरोप लगाकर थाने पर तहरीर दी। पति सहित तीन लोगों को पुलिस ने हिरासत में लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें