फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: विवाहिता की मौत, मायके पक्ष ने लगाया दहेज हत्या का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
सेवापुरी। जंसा थाना क्षेत्र के सारंगपुर नकटुआ गांव में मंगलवार सुबह संगीता देवी (25) की मौत हो गई। मायके पक्ष ने ससुराल पर दहेज हत्या का आरोप लगाया। परिजनों ने हंगामा भी किया। पुलिस ने समझा बुझाकर शांत कराया। शव को संरक्षण में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। सारंगपुर नकटुआ निवासी सोहन लाल की पत्नी संगीता की सोमवार देर रात अचानक तबीयत बिगड़ गई। परिजनों ने निजी अस्पताल में भर्ती कराया। हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने शहर के लिए रेफर कर दिया, जहां उपचार के दौरान सुबह 10 बजे मौत हो गई। सूचना मिलते ही मिर्जामुराद के अमीनी से मायके पक्ष के लोग मौके पर पहुंच गए और ससुराल पक्ष पर दहेज हत्या का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। परिजनों ने निष्पक्ष जांच की मांग की है। जंसा थानाध्यक्ष अनिल कुमार शर्मा ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का पता चलेगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें