फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध हाल में विवाहिता की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
कोइरौना थाना क्षेत्र के कलिक मवैया गांव में मंगलवार को 3 बच्चों की मां अंजू देवी (27) पत्नी सुमेश कुमार द्विवेदी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गयी। इसके बाद मृत महिला के मायके के लोगों ने ससुराल पक्ष के लोगों पर हत्या का आरोप लगाया है। जबकि मृत महिला के ससुराल के परिजनों का कहना है कि वह बीमार चल रही थी, जिसकी इलाज के दौरान मौत हो गयी। हालांकि मृत महिला के मायके वालों का आरोप है कि घर में एक सप्ताह से कलह चल रही थी। इस संबंध में मृतक के पिता ने बताया कि ससुराल में उनकी पुत्री को बराबर प्रताड़ित किया जा रहा था। इसके अलावा आरोप लगाया कि पुत्री की हत्या की गयी है। मायके वालों का यह भी कहना है कि घटना की सूचना पर वे लोग तत्काल कलिक मवैया पहुंचे। लेकिन ससुराल के लोगों ने हम लोगों का इंतजार किए बिना ही आनन फानन में उनकी पुत्री का दाह संस्कार कर दिया। पिता हौसिला प्रसाद शुक्ल ने बेटी की हत्या का आरोप लगाते हुए पति सहित सास, जेठ और जेठानी के खिलाफ कोइरौना थाने में तहरीर दी है। बता दें कि मृतका का मायका प्रयागराज जनपद के घूरपुर थाना के सेन्धुवार गांव में स्थित है। पिता ने बताया कि उनकी बेटी की शादी 6 दिसंबर 2014 को कोइरौना थाना क्षेत्र के कलिक मवैया गांव में हुई थी। मृतका के पति मुंबई के भिवंडी में रहते है और लगभग 15 दिन से गांव आए हुए हैं। अंजू देवी के निधन से उसके तीन बच्चों हर्षित (5), हार्दिक (3), और हर्ष (डेढ़ वर्ष) के सर से मां का साया सदा के लिए उठ गया हैं। बच्चों का रो-रो कर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें