फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: विवाहिता ने लगाई फांसी, पति के घर से बाहर निकलने के बाद उठाया कदम, रो पड़े दो मासूम

Fri, 22 Mar 2024 05:46 PM IST
अमन विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

Varanasi News: विवाहिता के मौत की खबर से हर कोई हतप्रभ है। उसके घर पर बच्चे बिलख रहे थे। घटना के वक्त बृजेश घर से बाहर था। वह पेशे से मजदूर है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाराणसी के मंडुवाडीह क्षेत्र के चांदपुर पंचायत भवन के पास शुक्रवार को एक विवाहिता ने अंदर से दरवाजा बंद कर फांसी लगाकर अपनी इहलीला समाप्त कर ली।

विज्ञापन


चांदपुर में श्यामदेव पटेल के मकान में मृतका के पति बृजेश पांडेय किराएदार हैं। वे अपनी पत्नी सोनी पांडेय के साथ रहते थे। शुक्रवार को सोनी (30) ने दरवाजा बंद कर अंदर साड़ी का फंदा बनाकर पंखे के सहारे झूल गई। घटना के वक्त बृजेश घर से बाहर था। वह पेशे से मजदूर है। मृतका को एक लड़की सिद्धि (5) एवं डेढ़ वर्षीय एक लड़का रुद्र है।

मौके पर चौकी प्रभारी गौरव मिश्रा पहुंचे तथा फोरेंसिक टीम को सूचना दिया। मृतका सोनी पांडेय थाना पन्नूगंज राबर्ट्सगंज की रहने वाली थी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें