फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: फांसी लगाकर विवाहिता ने दी जान, पहले भी पांच बार की थी कोशिश

विज्ञापन
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के चपकी गांव में बुधवार को विवाहिता ने घर के अंदर साड़ी के सहारे फंदा लगाकर जान दे दी। वह इससे पहले भी पांच बार फांसी लगाने का प्रयास कर चुकी थी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सीएचसी दुद्धी भेज दिया। घटना के कारणों की छानबीन में जुट गई है।
विज्ञापन

चपकी निवासी रामनारायण बुधवार की दोपहर में घर के अंदर सो रहा था। दोनों बच्चे बाहर खेल रहे थे। इसी बीच पत्नी कविता (28) ने बडेर के सहारे साड़ी का फंदा बनाकर झूल गई। थोड़ी दूर पर मौजूद ननद पिंकी की नजर पड़ी तो वह चीखते हुए मौके पर पहुंची। आवाज सुनकर घर के अन्य लोग भी दौड़ पड़े। विवाहिता को फंद से उतारा गया, मगर तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। परिवार वालों के मुताबिक कविता इसके पूर्व भी पांच बार फांसी लगाने का प्रयास कर चुकी थी, लेकिन घर वालों ने उसे बचा लिया था। वह फांसी क्यों लगाना चाहती थी, इसका पता नहीं चल सका था। कविता को दो लड़के पांच वर्ष और दूसरा तीन वर्ष का है। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए सीएचसी दुद्धी भेज दिया। प्रभारी निरीक्षक सदानंद राय ने बताया कि कारणों के बारे में छानबीन की जा रही है। परिजनों की तहरीर के आधार पर शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें