फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: दहेज में कार न मिलने पर विवाहिता से मारपीट, सात पर प्राथमिकी

विज्ञापन
विज्ञापन
शिवपुर। दहेज में कार न मिलने पर विवाहिता को प्रताड़ित करने और मारपीट के मामले में पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने पति समेत सात लोगों पर प्राथमिकी दर्ज की। परमानंदपुर शिवपुर निवासी खुशबू पटेल ने पुलिस को तहरीर में बताया कि उनकी शादी 28 मई 2023 को चंदौली के डहिया निवासी संतोष पटेल के साथ हुई। आरोप है कि पति संतोष शराब पीकर घर आते थे और दहेज में कार की मांग करतन्हैं। इन्कार करने पर मारपीट करते हैं। ससुर राकेश चंद्र पटेल, सास हौसला देवी, देवर सुनील पटेल, ननद सुमन देवी, सोनम देवी, सोनम पटेल और नंदोई लवकुश पटेल भी प्रताड़ित करते हैं। पीड़िता का आरोप है 8 अगस्त की रात सभी ने मिलकर उसके साथ मारपीट की। प्रताड़ना से तंग आकर वह मायके चली गई। थाना प्रभारी अजीत कुमार वर्मा ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें