फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: कार के लिए विवाहिता से मारपीट, पति समेत चार पर प्राथमिकी

विज्ञापन
विज्ञापन
शिवपुर। दादुपुर गांव में दहेज की मांग को लेकर विवाहिता से मारपीट और कमरे में बंद करने का मामला सामने आया है। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने पति सुजीत पाल, देवर अजीत पाल, सास शिशुन देवी और ससुर सभाजीत पाल के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की। दादुपुर निवासी संजय पाल की बेटी दिव्या पाल की शादी एक जून 2025 को हुई थी। दिव्या का आरोप है कि शादी के बाद से ही ससुराल वाले चार पहिया और नकद को लेकर उसे मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित करते थे।18 सितंबर की रात दहेज की मांग को लेकर उसके साथ गाली-गलौज और मारपीट की गई। विरोध करने पर उसे कमरे में बंद कर दिया गया। थाना प्रभारी अजीत कुमार वर्मा ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें