अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम का नक्शा जिला पंचायत से पास होगा। इसकी औपचारिकता जल्द ही पूरी की जाएगी। गंजारी अभी वाराणसी विकास प्राधिकरण (वीडीए) क्षेत्र में नहीं है। दूसरी तरफ पीडब्ल्यूडी, वीडीए, फायर और वन विभाग ने एनओसी दे दी है।
पूर्वांचल के पहले क्रिकेट स्टेडियम का शिलान्यास प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया है। अब निर्माण की प्रक्रिया शुरू होनी है। इससे पहले ही अलग-अलग विभागों से अनापत्ति प्रमाण पत्र (एनओसी) से लिए जा रहे हैं। जल्द ही नक्शा जिला पंचायत में दाखिल होगा। एनओसी मिलते ही निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा। सबसे पहले चहारदीवारी बनाई जानी है।
प्रशासनिक अधिकारियों का कहना है कि भविष्य में गंजारी वीडीए के दायरे में आ सकता है, इसलिए निर्माण कार्य वीडीए के मानक के हिसाब से कराया जाएगा। नक्शे के लिए विशेषज्ञों की टीम लगाई गई है। विशेषज्ञों की डिजाइन के आधार पर नक्शा तैयार किया जा रहा है। स्टेडियम के निर्माण पर 451 करोड़ रुपये खर्च किए जा रहे हैं।
कोट्स
वीडीए के मानक के अनुसार नक्शा बन रहा है। नक्शा इसी सप्ताह जिला पंचायत में दाखिल होगा। चहारदीवारी का निर्माण कार्य इसी सप्ताह शुरू होगा। - कौशल राज शर्मा मंडलायुक्त