वाराणसी। प्रयागराज में लगने वाले माघ मेला के लिए रेलवे प्रशासन की ओर से स्पेशल ट्रेनें चलाई जाएंगी। इसमें कुछ ट्रेनें यहीं से चलेंगी तो कुछ बनारस और वाराणसी रेलवे स्टेशन से होकर गुजरेंगी। 05002/05001 गोरखपुर-झूसी-गोरखपुर माघ मेला स्पेशल ट्रेन वाराणसी सिटी, वाराणसी और बनारस जंक्शन होते हुए प्रयागराज तक जाएगी। ट्रेन संख्या 04111 प्रयागराज जंक्शन से बनारस होते हुए अयोध्या के लिए 2 जनवरी से 17 फरवरी हर दिन चलेगी। प्रयागराज में सुबह 6 बजे से चलकर यह ट्रेन बनारस सुबह 8.20 बजे पहुंचेगी। इसके अलावा ट्रेन नंबर 04113 प्रयागराज जं.-प्रयागराज रामबाग-बनारस-जंघई-जफराबाद-अयोध्या धाम- प्रयाग-प्रयागराज जं. रिंग रेल भी चलाई जाएगी। ब्यूरो