हादसे में दोनों ऑटो के परखचे उड़ गए। घटना में सात लोगों की मौके पर और दो की अस्पताल में मौत हो गई। सूचना मिलते ही आमस थानाध्यक्ष अनिल कुमार दलबल के साथ पहुंचे। उधर, शादी की खुशी, गम में बदल गई। मृतकों में दो सगे भाइयों विपिन और विक्रम के परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है।
आमस बीडीओ रमेश कुमार सिंह ने बताया कि मृतकों के परिवार को तीन-तीन हजार अंत्येष्टि और 20-20 हजार रुपये की सहायता राशि दी गई है। एक सप्ताह के भीतर सरकारी सहायता राशि व आपदा कोष से 4-4 लाख रुपये दिए जाएंगे।