कैथोली गांव में सोमवार की सुबह नीम के पेड़ से एक व्यक्ति का शव लटकता मिला है। फूलपुर पुलिस ने शव को कब्जे में लिया। पुलिस के अनुसार, अधेड़ की शिनाख्त नहीं हो सकी। शव मोर्चरी हाउस में रखवाया गया है।फूलपुर थाना क्षेत्र के कैथोली स्थित पेट्रोल पंप के पास सुबह जब लोग टहलने पहुंचे तो नीम के पेड़ की डाल से सफेद और लाल रंग के गमछे के सहारे एक व्यक्ति का शव लटकता देख शोर मचाया। इस बीच सूचना पाकर पहुंची फूलपुर पुलिस ने शव नीचे उतरवाया और मोर्चरी भिजवाया। थाना प्रभारी प्रवीण कुमार ने बताया कि शव की शिनाख्त नहीं हो सकी है। मामले की छानबीन की जा रही है। पता लगाया जा रहा कि मृत व्यक्ति कौन है। प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का लग रहा है।