हिन्दी प्रचारक प्रकाशन ज्ञानवापी के संस्थापक ओमप्रकाश बेरी के कनिष्ठ पुत्र मनोज बेरी का हृदयाघात के कारण 65 वर्ष की अवस्था में निधन हो गया। वह पुस्तक प्रकाशन व्यवसाय में संलग्न रहे और सामाजिक कार्यों में सक्रिय रहते थे। वह अपने पीछे पत्नी और एकमात्र पुत्री को छोड़ गए हैं। इस सूचना के बाद पुस्तक प्रकाशन के साथ साहित्य जगत में शोक की लहर है।