फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: प्रधानमंत्री से मिलने के लिए धरने पर बैठे मंगल को पुलिस ने उठाया

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन


प्रधानमंत्री से मिलने के लिए धरने पर बैठे मंगल को पुलिस ने उठाया


रामनगर (वाराणसी)। काशी आ रहे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलने के लिए डोमरी निवासी मंगल केवट शनिवार को राजघाट स्थित मालवीय पुल पर धरना पर बैठ गए। सूचना पाकर पुलिस सक्रिय हुई और मंगल को सूजाबाद चौकी ले गई। प्रधानमंत्री के काशी से जाने तक मंगल पुलिस की निगरानी में रहेंगे।
विज्ञापन

शनिवार की सुबह मंगल अपने ट्राॅली से मालवीय पुल पहुंचे। पुल के फुटपाथ पर ट्राॅली खड़ी कर पीएम सहित भाजपा के अन्य नेताओं की तस्वीर लेकर धरना देने लगे। मंगल केवट का कहना है कि पीएम नरेंद्र मोदी उनके भगवान हैं। उन्हें मां गंगा और राजघाट पुल पर हो रही गंदगी के बारे में अवगत कराना है। स्वच्छता को लेकर चलाए जा रहे अभियान के बावजूद हर दिन लगभग वह दो क्विंटल फूल-माला सहित अन्य कचरा उठाते हैं। पुल से बालू लदी गाड़ियों का आवागमन होने से आए दिन दुर्घटना होती रहती है। मंगल ने जिला प्रशासन से अनुरोध किया कि उन्हें पीएम मोदी से मिलने दिया जाए। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें