फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: ऑल इंडिया इंडिपेंडेंस कप में मानव एकेडमी को मिले 7 पदक

विज्ञापन
*ऑल इंडिया इंडिपेंडेंस कप 2026 में मानव अकादेमी के खिलाड़ियों ने जीता 4 गोल्ड मेडल, 2 सिल्वर मेड
विज्ञापन
ऑल इंडिया इंडिपेंडेंस कप में मानव एकेडमी के खिलाड़ियों ने चार स्वर्ण सहित सात पदकों पर कब्जा जमाया इसमें दो रजत और एक कांस्य भी था। सिको काई इंडिया की ओर से दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में मानव एकेडमी ऑफ मार्शल आर्ट्स के 13 खिलाड़ियों ने काता और कुमिते इवेंट में भाग लिया। कैडेट्स ग्रुप में कशिश पटेल ने व्यक्तिगत कुमिते और काता दोनों इवेंट में स्वर्ण पदक जीता। सब जूनियर में अनंत गुप्ता ने कुमिते में स्वर्ण और काता में रजत पदक पर कब्जा किया। प्रत्युष श्रीवास्तव को कुमिते का स्वर्ण पदक मिला। आर्या मौर्या ने रजक पदक अपनी झोली में डाली। सीनियर व्यक्तिगत कुमिते में सत्यम पटेल (60 किग्रा) ने कांस्य पदक हासिल किया। विजेता खिलाड़ियों को कराटे इंडिया आर्गेनाइजेशन के अध्यक्ष हंशी भरत शर्मा ने पदक और सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया। पदक विजेता खिलाड़ियों को संस्था के अध्यक्ष भिक्षु चंदिमा थेरो, महासचिव किसलय मानव आदि ने शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें