जिगना। छानबे ब्लॉक संसाधन केंद्र विजयपुर में मंगलवार को विद्यालय प्रबंध समिति की कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसमें 178 विद्यालयों के प्रधानाध्यापक व प्रबंध समिति के अध्यक्षों ने प्रतिभाग किया। उद्घाटन खंड शिक्षा अधिकारी राजेश श्रीवास्तव ने मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण और दीप प्रज्ज्वलित कर किया। पूर्व माध्यमिक विद्यालय विजयपुर की छात्राओं ने सरस्वती वंदना और स्वागत गीत गाए। संचालन अमरेश कुमार शुक्ला ने किया। चंद्रभान व विवेक पांडेय व मंजुला देवी ने विद्यालय प्रबंध समितियों के कार्यों पर कहा कि सभी लोग दायित्व का निर्वहन करें तभी सफलता मिलेगी। इस मौके पर प्रेम शंकर मिश्रा, अमित मिश्रा, इंदु सिंह, पीयूष मिश्र, प्रमोद कुमार उपस्थित रहे। संवाद