फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: नौकरी के नाम पर महिलाओं को ठगने वाला गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
सकलडीहा। धानापुर पुलिस ने मंगलवार को ऐसे ठग को पकड़ा जो नौकरी के नाम पर महिलाओं को नौकरी दिलाने के नाम पर ठगा करता था। पकड़े गए ठग के पास से 43 हजार नगदी सहित तमंचा और करीब ढाई लाख के आभूषण बरामद हुए हैं। बुधवार को सीओ कार्यालय में जालसाज को पेश किया गया जहां से सीओ राजेश कुमार राय की पूछताछ के बाद ठग को जेल भेज दिया गया। पकड़ा गया आरोपी चार साल की सजा काटकर बाहर आया था।
विज्ञापन


सीओ ने बताया कि सूरज शमीम उर्फ सूरज यादव वाराणसी के मडुवाडीह स्थित बीएलडब्ल्यू जलालीपट्टी का निवासी है। वह वर्तमान में बलुआ थाना क्षेत्र के निधौरा अपने ससुराल में रहता था। आरोप है कि महिलाओं के आभूषण देखकर उनका पैर छूकर आशीर्वाद लेते हुए झांसे में ले लेता था फिर नौकरी दिलाने के नाम पर सारे आभूषण लेकर फरार हो जाता था। बीते तीन नवंबर को धानापुर के पूराचेता दूबेपुर की निवासी उमरावती देवी को सकलडीहा कचहरी में नौकरी दिलाने के नाम पर आभूषण लेकर फरार हो गया था। पुलिस मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश में जुटी थी। इसी बीच मंगलवार को सूचना मिलने पर आरोपी को धानापुर क्षेत्र के एक स्कूल के समीप से बाइक के साथ गिरफ्तार कर लिया गया। पकड़े गए आरोपी के पास से तमंचा, कारतूस और 43 हजार नगदी सहित करीब ढ़ाई लाख के आभूषण बरामद हुए हैं। बताया कि आरोपी के खिलाफ सकलडीहा कोतवाली सहित वाराणसी में कई मुकदमे दर्ज हैं।
ठग सूरज शमीम कभी कमिश्नरी कार्यालय, कभी रेलवे तो कभी तहसील में नौकरी दिलाने के नाम पर महिलाओं के आभुषण उतरवा देता था। कहता था कि गरीब बनकर चलोगी तो अधिकारी भी रहम करेगा। इस लिए सारे आभूषण निकलवाकर एक बैग में रखवाता था। जाने से पहले महिलाओं को किराए के नाम पर पांच सौ रुपए देकर फरार हो जाता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें