फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi: नव निर्मित तीन मंजिला मकान की छत से गिरकर व्यक्ति की मौत, नहीं हो सकी शिनाख्त

Mon, 04 Sep 2023 06:07 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

वाराणसी के भरलाई स्थित नवनिर्मित तीन मंजिला मकान की छत से नीचे लिफ्ट के खुले स्थान पर व्यक्ति का शव सोमवार की सुबह पुलिस ने बरामद किया।
विज्ञापन
मौत के बाद रखा शव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाराणसी के भरलाई स्थित नवनिर्मित तीन मंजिला मकान की छत से नीचे लिफ्ट के खुले स्थान पर व्यक्ति का शव सोमवार की सुबह पुलिस ने बरामद किया। आशंका जताई जा रही है कि छत से लिफ्ट वाले स्थान से नीचे गिरने से युवक की मौत हुई होगी। मौके पर खून फैला और सूख चुका था। पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने छानबीन की। शव की शिनाख्त नहीं हो सकी। 

विज्ञापन


भरलाई में श्रीप्रकाश जायसवाल के पुत्र आशीष जायसवाल तीन मंजिला मकान बनवा रहे हैं। वर्तमान समय में प्लास्टर कार्य चल रहा है। रविवार शाम ठेकेदार और सभी मजदूर काम करके घर चले गए। सुबह में ठेकेदार बिहारी लाल और अन्य मजदूर कार्य स्थल पर पहुंचे तो देखा कि लिफ्ट के लिए छोड़े गए खाली जगह पर व्यक्ति का शव है।

ठेकेदार की सूचना पर पहुंचे आशीष जायसवाल ने पुलिस को घटना की जानकारी दी। पुलिस टीम पहुंची और शव के शिनाख्त का प्रयास की। मजदूर समेत आसपास के अन्य लोग भी शिनाख्त किए लेकिन जानकारी नहीं मिल सकी। पुलिस के अनुसार व्यक्ति की मौत संभवत: छत से गिरने के चलते ही हुई होगी। फिलहाल पोस्टमार्टम के बाद ही मौत के असल वजहों की पुष्टि हो सकेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

सीढ़ी से पहुंचा होगा छत पर, अंधेरे के कारण गिरा नीचे

पुलिस के मुताबिक, व्यक्ति सीढ़ियों के सहारे छत पर पहुंचा होगा। अंधेरा होने के कारण वह लिफ्ट के लिए छोड़े गए स्थान से नीचे आ गिरा होगा। सिर से खून बहने और चोट के निशान भी हैं। शिवपुर थाना प्रभारी बैद्यनाथ सिंह ने बताया कि हर बिंदुओं पर जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही कुछ कहा जा सकता है। शव की शिनाख्त की कोशिश जारी है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें