बलिया-फेफना रेलखंड के सागरपाली स्टेशन पर शनिवार को ट्रेन की चपेट में आने से एक अज्ञात युवक की मौत हो गई। इसकी खबर लगते ही ग्रामीणों में खलबली मच गई। देखते ही लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना पर पहुंचे फेफना थाना प्रभारी रोहन राकेश सिंह ने युवक की शिनाख्त करवाने का प्रयास किया, काफी प्रयास के वावजूद सफलता नहीं मिली। छात्रनेता अंबरीष ओझा ने बताया कि युवक ट्रैक के बगल में कबाड़ बिन रहा था। उसी दौरान ट्रेन के धक्के से घायल हो गया। इलाज के लिए एंबुलेंस बुलाया गया, लेकिन उसकी मौत हो चुकी थी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।