फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: पत्नी से विवाद के बाद होटल की छत पर चढ़ा युवक, घंटों चला हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। कैंट थाना क्षेत्र के भोजूबीर के एक होटल में रविवार सुबह पत्नी से विवाद के बाद एक युवक आत्महत्या की नीयत से छत पर चढ़ गया। हंगामा करने से अफरा-तफरी मच गई। मौके पर पहुंची पीआरवी और अर्दली बाजार चौकी पुलिस ने घंटों मशक्कत के बाद उसे समझा-बुझाकर नीचे उतारा। पुलिस युवक को कैंट थाने ले गई और परिजनों को सूचना दी। बाद में परिजनों के आग्रह पर उसे सौंप दिया गया। युवक की पहचान अयोध्या के महाराजगंज थाना क्षेत्र का निवासी है। करीब दस महीने पहले उसने सिकरौल निवासी युवती से प्रेम विवाह किया था। एमबीए करने के बाद नौकरी नहीं मिलने के कारण दंपती के बीच अकसर विवाद होता था। पत्नी ने दहेज उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए न्यायालय में प्रार्थना पत्र दिया था। इसके बाद मामला मध्यस्थता केंद्र भेजा गया था। शनिवार को मध्यस्थता की प्रक्रिया विफल होने के बाद युवक तनाव में था। रविवार सुबह आठ बजे वह होटल की छत पर चढ़ गया। थाना प्रभारी राजकिशोर पांडेय ने बताया कि समझाने-बुझाने के बाद उसे सुरक्षित नीचे उतार लिया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें