फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: वॉक रेस में ममता, हॉकी में नेशनल एकेडमी और बास्केटबाल में संकुल एकादश चैंपियन

विज्ञापन
विज्ञापन
मेजर ध्यानचंद की जयंती पर मंगलवार को राष्ट्रीय खेल दिवस मनाया गया। इसके साथ बीते एक सप्ताह से हो रही खेल प्रतियोगिताओं का समापन भी हुआ। फाइनल में वॉक रेस में ममता ने बाजी मारी। हॉकी में नेशनल हॉकी एकेडमी टीम और बास्केटबाल में संकुल एकादश का दबदबा रहा।
विज्ञापन

कुश्ती के फ्री स्टाइल बालक वर्ग के 40 किलो भार में अजय वीर यादव ने गुलशन यादव को, 45 किलो में अशोक कुमार ने सूरज कुमार, 48 किलो में विवेक यादव ने शिवम यादव, 51 किलो में नीरज यादव ने आशीष, 55 किलो में आशुतोष पाल ने रतन यादव, 60 किलो में अवधेश यादव ने अनुज यादव, 65 किलो में आकाश यादव ने रितिक यादव, 71 किलो में अंशुमान ने हिमांशु यादव, 80 किलो में सौरभ खरवार ने शुभ यादव, 92 किलो में सुमंत यादव ने नितिन यादव पटकनी देकर जीत दर्ज की।
बास्केटबॉल के फाइनल मैच में महिला टीम संकुल एकादश ने जीवन ज्याेति को 55-32 से हराकर चैंपियन बनी। वॉक रेस के फाइनल में 35 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। ममता पाल ने पहला, रंजना ने दूसरा, ज्योति ने तीसरा स्थान हासिल किया।
विज्ञापन

हॉकी के अंडर-14 प्रतियोगिता में नेशनल हॉकी एकेडमी ने विकास इंटर कॉलेज को 3-1 से हराकर चैंपियन का खिताब जीता। विजेता टीम की ओर से पवन यादव, अमित पाल और राहुल ने एक-एक गोल दागे। वहीं, उपविजेता विकास इंटर कॉलेज की टीम के अनुज ने एक गोल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें