वाराणसी। चितईपुर थाना क्षेत्र के सुंदरपुर चौराहे पर मारपीट के मामले में पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की।
चंदौली के नौबतपुर सैयदराजा निवासी अनुराग सैनी ने बताया कि 24 अप्रैल को बुआ के घर मलियान बस्ती चितईपुर आया था। रात में बुआ के बेटे को स्टेशन छोड़ने गया था। लौटते समय सुंदरपुर चौराहे के पास कुछ युवक रील बना रहे थे। आरोप है कि रास्ता साफ कराने के लिए हॉर्न बजाने पर आरोपियों ने गालीगलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर अनिकेत, बक्काली निवासी हरिजन बस्ती सुंदरपुर और अन्य अज्ञात लोगों ने ईंट-पत्थरों से हमला कर दिया। इस हमले में अनुराग और उसके भाई शिवा गंभीर रूप से घायल हो गए। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने नामजद और अज्ञात आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई। थाना प्रभारी राकेश गौतम ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। ब्यूरो