फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Makar sankranti 2023: गोदौलिया हो या मोहल्ला अस्सी, हर तरफ उड़ने लगी पतंगें, PM और फिल्म पुष्पा पतंग की मांग

Sat, 14 Jan 2023 08:12 AM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

संक्रांति पर पतंगों की मांग से एक बार फिर व्यापार को रफ्तार मिली है। 50 लाख से एक करोड़ रुपये तक के कारोबार की उम्मीद है। औरंगाबाद में पतंग कारोबारी संजय ने बताया कि पतंग, मंझा और परेती क ा अच्छा कारोबार है। बरेली के मंझे व पतंगों की अधिक मांग है। यह पतंग पांच से लेकर 50 रुपये तक बिक रही है।
विज्ञापन
पतंग पर पीएम मोदी की तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मकर संक्रांति 15 जनवरी रविवार को मनाई जाएगी। ठंड में पतंग का बाजार गर्म होने लगा है। इस बार प्रधानमंत्री मोदी, फिल्म पुष्पा और कार्टून चित्रों वाली पतंग की खासा मांग है। औरंगाबाद, दालमंडी सहित अन्य बाजारों में सजी दुकानों में भीड़ लग रही है। युवाओं के साथ बच्चे भी ठंड में स्कूल बंद होने से ज्यादातर समय घर में बिता रहे हैं। ऐसे में माता-पिता भी उन्हें पतंग उड़ाने से नहीं रोक पा रहे हैं।  

विज्ञापन

संक्रांति पर पतंगों की मांग से एक बार फिर व्यापार को रफ्तार मिली है। 50 लाख से एक करोड़ रुपये तक के कारोबार की उम्मीद है। औरंगाबाद में पतंग कारोबारी संजय ने बताया कि पतंग, मंझा और परेती क ा अच्छा कारोबार है। बरेली के मंझे व पतंगों की अधिक मांग है। यह पतंग पांच से लेकर 50 रुपये तक बिक रही है। मंझे का एक चरखा 400 से 4000 रुपये तक बिक रहा है। मकर संक्रांति को एक दिन बचा है। सुबह से ही बाजार में खरीदार आ रहे हैं। रात तक दुकानों पर ग्राहकी हो रही है। शहर में कई अस्थायी दुकानें लगाकर भी पतंगे बेची जा रही हैं।  

विज्ञापन

मकर संक्रांति पर पतंगबाजी की रहेगी धूम - फोटो : Amar Ujala Digital
प्लास्टिक की पतंग खरीद रहीं युवतियां
पतंगबाजी के लिए युवा सबसे ज्यादा उत्साहित हैं। पतंग कारोबारियों ने इस बार बड़ी पतंगे मंगाई हैं। किसी पर नया साल मुबारक लिखा है, तो किसी पर तरह-तरह के आकार बने हुए हैं। पंजाबी गायक और फिल्मों पर आधारित पतंगे भी बाजार में बिक रही हैं। युवतियां चमकीले प्लास्टिक से तैयार पतंग खूब पसंद कर रही हैं। 

वैलेंटाइन वीक का होगा अहसास
पतंगों पर कार्टून और पीएम मोदी के साथ इस बार वैलेंटाइन का भी प्रभाव दिख रहा है। कारोबारियों ने वैलेंटाइन थीम पर पतंग मंगवाई है, जिसे देखकर इस वीक के आगाज का अहसास हो जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें