महमूरगंज उपडाकघर बुधवार को महमूरगंज स्थित नए भवन में शिफ्ट हो गया। साल 2016 से यह प्रधान डाकघर कैंट में चल रहा था। इससे क्षेत्र के लोगों को सहूलियत होगी। पोस्टमास्टर जनरल कृष्ण कुमार यादव ने कहा कि बदलते दौर में डाक विभाग से पत्र-पार्सल के साथ ही सरकार की योजनाओं का लाभ भी मिल रहा है। महमूरगंज उप डाकघर में लोगों को डाक, पार्सल मदों की बुकिंग के साथ बचत, बीमा, आईपीपीबी, आधार, कॉमन सर्विस सेंटर, क्यूआर कोड आधारित डिजिटल भुगतान जैसी सुविधाएं मिलेंगी। इस दौरान सहायक निदेशक आरके चौहान, सहायक अधीक्षक इंद्रजीत पाल, डाक निरीक्षक दिलीप पांडेय मौजूद रहे।