फरैरा में शुक्रवार को अखिल भरतीय दंगल में आखिरी कुश्ती धौलपुर के भोलू पहलवान और फिरोजाबाद के नगला गुलाल निवासी नकुल पहलवान के बीच 21 हजार रुपये के लिए हुई। करीब आधा घंटे चली रोमांचक कुश्ती बराबरी पर छूटी। दंगल में 95 कुश्ती लड़ी गई। फरैरा गांव के सामूहिक आयोजन में वाराणसी के रीतेश पहलवान को भूपेपुरा के महिपाल ने हराया। निर्णायक लक्ष्मन सिंह, सप्तप्रसाद, अजयभान, उदयभान, डॉ. विजेंद्र सिंह रहे।