फोटो
संवाद न्यूज एजेंसी
वाराणसी। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का जन्मदिन सोमवार को मछोदरी पार्क में मनाया गया। इस मौके पर जुटे प्रशंसकों और क्रिकेट प्रेमियों ने धोनी का चित्र लगाकर पांच किलो का केक काटा। इस मौके पर चंद्रवंशी गोप समिति के सदस्य के साथ ही करीब सौ से अधिक खिलाड़ी मौजूद रहे। खिलाड़ियों ने कहा कि कैप्टन कूल महेंद्र सिंह धोनी हमारे आदर्श हैं। हम सब उनकी तरह खेलकर भारतीय क्रिकेट में नाम रोशन करना चाहते हैं। इस दौरान आयुष्मान चंद्रवंशी, शिवाकांत पांडेय, विजित, विनय, बच्चा निकी, उज्ज्वल, पार्थ मौजूद रहे।