महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ में दीक्षांत के लिए मेधावियों की सूची आज फाइनल हो जाएगी। परीक्षा परिणाम और मेरिट सूची शुक्रवार को जारी होने की संभावना है। देर शाम तक महाविद्यालयों की ओर से प्रायोगिक परीक्षा के अंक विभाग को उपलब्ध करा दिए गए हैं। देर रात तक परीक्षा विभाग में परिणाम तैयार करने में कर्मचारी लगे थे।
दीक्षांत समारोह की तारीख 11 दिसंबर तय होने के बाद विश्वविद्यालय प्रशासन ने विभागवार तैयारियां शुरू कर दी हैं। विश्वविद्यालय की ओर से 24 पाठ्यक्रमों के मेधावियों की सूची जारी हो चुकी है। बाकी परास्नातक पाठ्यक्रम के परीक्षा परिणाम शुक्रवार को जारी होने की संभावना है। महाविद्यालयों के प्रायोगिक परीक्षा के अंक उपलब्ध नहीं होने के कारण परीक्षा परिणाम में देरी हुई। कुलपति प्रो. एके त्यागी ने बताया कि परीक्षा परिणाम लगभग तैयार हो चुके हैं। परीक्षा परिणाम के साथ ही मेरिट सूची भी जारी की जाएगी।
छात्र सफेद शर्ट और छात्राएं पहनेंगी साड़ी
इस बार छात्र-छात्राओं के साथ ही शिष्ट यात्रा के परिधान में भी बदलाव किया गया है। छात्र सफेद शर्ट और डार्क कलर का पैंट तो छात्राएं सफेद या क्रीम तथा लाल बार्डर की साड़ी के साथ लाल ब्लाउज पहनेंगी। शिष्ट मंडल में शामिल अतिथियों व अध्यापकों को भी यही परिधान