फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kashi Vidyapeeth : महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ की प्रवेश परीक्षाएं आज से, परिणाम अगस्त के अंतिम सप्ताह में

Sat, 13 Aug 2022 01:16 AM IST
वाराणसी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी

सार

Kashi Vidyapeeth : छात्रों की आपत्तियों के बाद तीसरी बार विश्वविद्यालय प्रशासन ने तारीखों में बदलाव किया है। दो पालियों और 11 केंद्रों पर होने वाली प्रवेश परीक्षाओं के लिए विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर प्रवेश पत्र अपलोड कर दिया गया है। सात अगस्त की स्थगित एलएलबी व बीए ऑनर्स (मास कॉम) की परीक्षा 16 अगस्त को पहली पाली में होगी।
विज्ञापन
महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ की प्रवेश परीक्षाएं 13 अगस्त से शुरू होंगी। छात्रों की आपत्तियों के बाद तीसरी बार विश्वविद्यालय प्रशासन ने तारीखों में बदलाव किया है। दो पालियों और 11 केंद्रों पर होने वाली प्रवेश परीक्षाओं के लिए विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर प्रवेश पत्र अपलोड कर दिया गया है।
विज्ञापन


जनसंपर्क अधिकारी डॉ. नवरत्न सिंह ने बताया कि सात अगस्त की स्थगित एलएलबी व बीए ऑनर्स (मास कॉम) की परीक्षा 16 अगस्त को पहली पाली में होगी। बीएससी कृषि, एमए इतिहास व एमएड की प्रवेश परीक्षाएं दूसरी पाली में होंगी। परिणाम अगस्त माह के अंतिम सप्ताह में जारी होगा। दाखिले के लिए काउंसिलिंग सितंबर में शुरू होंगी।

प्रवेश परीक्षाएं काशी विद्यापीठ के सामाजिक विज्ञान संकाय, मानविकी संकाय, गंगापुर परिसर में होंगी। इसके अलावा सुधाकर महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय, यूपी कालेज, हरिश्चंद्र पीजी कॉलेज, जीवनदीप महाविद्यालय, डॉ. घनश्याम सिंह पीजी कॉलेज, धीरेंद्र महिला पीजी कॉलेज, मां सरस्वती महिला पीजी कॉलेज और जगतपुर पीजी कॉलेज में प्रवेश परीक्षाएं होंगी।
विज्ञापन


13 अगस्त
बीए व एमए (राजनीति विज्ञान), बीएससी (बायो, मैथ), एमएसडब्ल्यू, बीएससी (कृषि) एमएफए (एप्लाइड आर्ट्स) व बीसीए।
14 अगस्त
एलएलएम, एमए/एमएससी (भूगोल), एमएससी (बाटनी), बीलिब, एमकाम, पीजीडीसी व एमए (मनोविज्ञान), एमए (समाजशास्त्र व गृह विज्ञान), एमपीएड, एमए/एमएससी (मैथ), एमए (पत्रकारिता और मास कॉम) व पीजी डिप्लोमा कॅरियर एंड काउंसलर, एमएड
विज्ञापन

16 अगस्त
एलएलबी व बीए आनर्स (मासकाम), बीएससी-कृषि, एमए (इतिहास)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें