फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: वेदों के प्रवर्तक और समाज सुधारक थे महर्षि दयानंद

विज्ञापन
विज्ञापन
महर्षि दयानंद सरस्वती की 202वीं जयंती पर बृहस्पतिवार को जिला आर्य प्रतिनिधि सभा की ओर से सिगरा स्थित लाल बहादुर शास्त्री पार्क के समीप यज्ञ व ऋषि चर्चा हुई। आर्य समाज लल्लापुरा और आर्य समाज भोजूवीर के सदस्यों ने अनुष्ठान में भाग लिया। जिला सभा के प्रधान प्रमोद आर्य आर्षेय के आचार्यत्व में यजमान सीए विष्णु प्रसाद ने पूजा की। वक्ताओं कहा कि महर्षि दयानंद को वेदों के प्रवर्तक हैं। उनको समाज सुधारक और ‘वेदों की ओर लौटो’ के उद्घोषक के रूप में स्मरण किया। सीए विष्णु प्रसाद ने सत्यार्थ प्रकाश को वैदिक धर्म का मार्गदर्शक ग्रंथ बताया। प्रद्युम्न आर्य ने ऋषि गीत की प्रस्तुति दी। प्रसाद वितरण हुआ। पूजन में मंत्री रवि प्रकाश आर्य, कोषाध्यक्ष प्रदीप आर्य, चंद्रपाल आर्य, रवि प्रकाश बरनवाल, राजकुमार वैद्य, चंद्रदीप आर्य, सुशील आर्य, डॉ. अनिल मित्रा आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें