बाबा विश्वनाथ के स्वरूप श्री कुंभेश्वर महादेव का प्रयाग के माघ मेले में शृंगार और पूजन शुरू किया गया। सेक्टर दो के संगम अपर मार्ग स्थित न्यास के शिविर में भगवान कुंभेश्वर के शिवलिंग और प्रतिमा को स्थापित किया गया। यहां पर श्री बड़े हनुमान मंदिर के पुजारी ने बाबा का अभिषेक संग पूजा और आरती भी की। अब शनिवार को पूर्णिमा पर रुद्राभिषेक और पूजा अर्चना कर माघ मेला निर्विघ्न पूरा कराने की प्रार्थना की जाएगी। पौष पूर्णिमा के दिन बड़े हनुमान जी मंदिर के महंत और मेला प्राधिकरण के अधिकारी विशेष पूजा करेंगे। पुजारियों ने बताया कि हर दिन बाबा कुंभेश्वर महादेव की रुद्राभिषेक भोग आरती की जाएगी। शुक्रवार को पूजा के दौरान मेला प्राधिकरण के अधिकारी, मेला प्रबंधक ऋषि राज मिश्रा और सेक्टर 2 के मजिस्ट्रेट सुधांशु श्रीवास्तव आदि ने बाबा से आशीर्वाद प्राप्त किया।