फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: 19 घंटे की देरी से कैंट स्टेशन पहुंची महानगरी एक्सप्रेस

विज्ञापन
विज्ञापन
मुंबई में हो रही बारिश ने उत्तर भारत की ओर आने वाली ट्रेनों की रफ्तार रोक दी है। इसके अलावा मध्य प्रदेश के इटारसी व कटनी के बीच रेलवे लाइन स्थित टूटी पुलिया ने भी ट्रेनों के समय को बेपटरी कर दिया है। इसके चलते अपने निर्धारित समय सुबह के तीन बजकर 30 मिनट पर पहुंचने वाली महानगरी एक्सप्रेस लगभग 19 घंटे की देरी से रविवार की रात दस बजे कैंट पहुंची।
विज्ञापन

मुंबई में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश ने सब कुछ अस्त-व्यस्त कर दिया है। बारिश की वजह से न सिर्फ सड़क मार्ग बाधित हुआ है बल्कि इसका असर रेल यातायात पर भी पड़ा है। बारिश और बाढ़ की वजह से मुंबई से उत्तर भारत की ओर आने वाली लगभग सभी ट्रेनें प्रभावित हैं। बारिश के अलावा इटारसी व कटनी के बीच रेल मार्ग पर स्थित एक पुलिया के टूट जाने से भी वाराणसी को आने वाली ट्रेनों को परिवर्तित मार्ग से संचालित किया जा रहा है। ट्रेनों के लेटलतीफी के चलते यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। कैंट स्टेशन पर महानगरी से मुंबई जाने वाले उन यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है जिन्हें पूर्वांचल के अन्य जिलों से आना पड़ रहा है। ये यात्री ट्रेन के निर्धारित समय को देखते हुए सुबह नौ बजे तक ही स्टेशन पहुंच जा रहे हैं और ट्रेनों के 19-19 घंटे देरी के चलते इन्हें परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

ये ट्रेनें रहीं प्रभावित
महानगरी एक्सप्रेस 19 घंटे, दादर सुपरफास्ट 9 घंटे, पवन एक्सप्रेस 18 घंटे, काशी एक्सप्रेस 12 घंटे की देरी से आईं। इसके आलावा गोंदिया बरौनी एक्सप्रेस 10 घंटे, अहमदाबाद गोरखपुर आठ घंटे, श्रमिक एक्सप्रेस पांच घंटे, ओखा एक्सप्रेस छह घंटे व दून एक्सप्रेस पांच घंटे देरी से कैंट स्टेशन पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें