डीएवी पब्लिक स्कूल रामनगर में हुई अंतर स्कूली जिलास्तरीय अंडर-17 खो-खो प्रतियोगिता में महामना क्लब अंडर-17 और अंडर-14 दोनों वर्गों के खिताब अपने नाम किए। अंडर-17 वर्ग में विराज ने अकेले चार अंक हासिल कर महामना क्लब को जीत दिलाई। वहीं, अंडर-14 में आयुष ने छह अंक बनाकर टीम की विजयी बनाया। ख-खो कोच अविनाश ने बताया कि प्रतियोगिता में प्रत्येक वर्ग में छह-छह टीमों ने हिस्सा लिया था। टीमों को दो पूल में बांटा गया था। दोनों वर्गों का फाइनल महामना क्लब और डीएवी रामनगर के बीच हुआ। अंडर-17 टीम में महामना क्लब के संतोष, शिवम, विराज और विष्णु ने महत्वपूर्ण अंक बनाए। डीएवी की ओर से आयुष, दयाल, शिवम, सुफियान और अतुल ने स्कोर किया। अंडर-14 में महामना क्लब के प्रियांशु, आयुष और सत्यम ने अंक जुटाए। डीएवी रामनगर की टीम से आयुष, समर, आरव और अशुतोष ने भी अच्छा प्रदर्शन किया। इस प्रतियोगिता में कुल 12 टीमों ने भाग लिया।