फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मदरसा बोर्ड : जिले के 15 केंद्रों पर 3821 विद्यार्थी देंगे परीक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
मदरसा बोर्ड की परीक्षाएं बुधवार से शुरू हो रही हैं। नकलविहीन परीक्षा के लिए सीसीटीवी से निगरानी की जाएगी। 24 मई तक जिले के 15 केंद्रों पर 3821 छात्र परीक्षा देंगे। इसको लेकर मंगलवार को केंद्रों पर तैयारी मुकम्मल कर ली गई। जिला अल्पसंख्यक अधिकारी संजय कुमार मिश्र ने बताया कि परीक्षा की तैयारी पूरी कर ली गई है। नकल रोकने के लिए पांच सेक्टर मजिस्ट्रेट और सचल दल होंगे, जो केंद्रों का भ्रमण करेंगे। लखनऊ मुख्यालय से भी सीसीटीवी से ऑनलाइन निगरानी होगी। परीक्षा दो पालियों में होगी। प्रथम पाली सुबह आठ से 11 बजे तक मुंशी/मौलवी (सेकंडरी) की परीक्षा होगी। जबकि द्वितीय पाली की दोपहर दो से शाम पांच बजे तक आलिम (सीनियर सेकंडरी), कामिल (स्नातक) एवं फाजिल (स्नातकोत्तर) की परीक्षा होगी। चार केंद्रों पर केवल पहली पाली में ही परीक्षा होगी। इसमें मदरसा अनवारे गौसिया विंदासपुर जंसा, मदरसा मतउलुम निशवा जैनपुरा, मदरसा अनवारे गौसिया अनेई एवं मदरसा फैजुल उलूम लोहता शामिल है। जबकि 11 केंद्रों पर दोनों पाली में परीक्षा कराई जाएगी।
विज्ञापन

ठंडे पानी की रहेगी व्यवस्था
परीक्षा केंद्रों पर विद्यार्थियों को कोई दिक्कत न हो इसका ख्याल रखा गया है। संजय कुमार मिश्र ने बताया कि केंद्रों पर उनके लिए ठंडे पानी, बिजली न होने पर जेनरेटर और अभिभावकों के भी बैठने की व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें