फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: डॉ. लहरी राम को सम्मानित करेगी मध्य प्रदेश साहित्य अकादमी

विज्ञापन
विज्ञापन
बीएचयू में 21वीं सदी के नाटकों पर काम कर रहे डॉ. लहरी राम मीणा को मध्य प्रदेश साहित्य अकादमी का सम्मान मिलेगा। उन्हें आचार्य रामचंद्र शुक्ल आलोचना पुरस्कार दिया जाएगा। साथ ही एक लाख रुपये की सम्मान राशि, सम्मान पत्र, उत्तरीय और प्रतीक चिह्न भी भेंट किए जाएंगे। हिंदी विभाग के वरिष्ठ सहायक प्रोफेसर डॉ. मीणा के नाम की घोषणा भोपाल स्थित मध्य प्रदेश साहित्य अकादमी की ओर से की गई। यह पुरस्कार 2024 के लिए होगा। डाॅ़ मीणा आलोचक, कवि और रंग चिंतक हैं। यह सम्मान उनके सृजन के विविध रूप और आलोचना पुस्तक के साथ ही आजीवन हिंदी भाषा और साहित्य सेवा की उपलब्धियों के लिए दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें