फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: फोन कर परिवार समेत गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। देवचंदपुर निवासी कौशलेंद्र सिंह को फोन कर उसके परिवार समेत गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी देने के मामले में तहरीर के आधार पर कैंट पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की। पीड़ित के अनुसार, 20 नवंबर की सुबह 9:27 बजे उनके मोबाइल पर एक अज्ञात नंबर से मिस्ड कॉल आई। दो मिनट बाद 9:29 बजे उसी नंबर पर कॉल किया तो दूसरी ओर से बात कर रहे व्यक्ति ने उन्हें और उनके परिवार को गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी। पीड़ित ने कई बार फोन करने वाले से उसका परिचय जानने का प्रयास किया, लेकिन उसने पहचान नहीं बताई। साथ ही फोन करने की वजह भी स्पष्ट नहीं की। थाना प्रभारी राजकिशोर ने बताया कि पीड़ित की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें