फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईएमएस बीएचयू में जल्द आ जाएंगी मशीनें, कोरोना के हर दिन 100 से अधिक सैंपल की हो सकेगी जांच

Sat, 28 Mar 2020 10:50 PM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

वाराणसी में आईएमएस बीएचयू के माइक्रोबायोलॉजी लैब में अगले सप्ताह तक कोरोना वायरस के सैंपल जांच के लिए दो नई मशीनें आ जाएंगी। कागजी कार्रवाई पूरी होने के बाद मशीनों के आने का ही इंतजार है। इसके बाद लैब में हर दिन 100 से अधिक सैंपल की जांच की जा सकेगी।

विज्ञापन

 

बीएचयू माइक्रोबायोलॉजी लैब में बनारस, आजमगढ़, गोरखपुर, मिर्जापुर, मऊ, गोरखपुर, प्रयागराज, कौशांबी समेत 19 जिलों के कोरोना संदिग्धों के सैंपल की जांच की व्यवस्था है। हर दिन यहां करीब 20 से 30 सैंपल की जांच भी हो रही है।
 

 

कोरोना के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए यहां मशीनों को बढ़ाए जाने का निर्णय पिछले दिनों डीएम कौशल राज शर्मा ने बीएचयू अधिकारियों के साथ बैठक में लिया था। इसके बाद राज्य मंत्री नीलकंठ तिवारी ने धनराशि भी दी। सूत्रों के अनुसार मशीनों के आने संबंधी सभी औपचारिकताएं पूरी होने के बाद मशीनें भी अगले सप्ताह तक आने की संभावना है।

दिन रात सेवा में लगी हैं टीमें

माइक्रोबायोलॉजी लैब के प्रभारी प्रोफ़ेसर गोपाल नाथ के निर्देशन में सैंपल की जांच में लगी टीम दिन रात सेवा दे रही है। यहां फिलहाल कोरोना वायरस के सैंपल की जांच संबंधी सभी व्यवस्थाएं यहां हैं। प्रोफेसर गोपाल नाथ ने बताया कि मशीनों के आ जाने के बाद जांच की संख्या भी बढ़ जाएगी।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें