फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: फूलों से सजा मां भीमचंडी का दरबार, उतारी आरती

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचक्रोशी यात्रा के दूसरे पड़ाव पर भीमचंडी महादेव स्थित सिद्धपीठ मां भीमचंडी देवी का जन्मोत्सव सोमवार को धूमधाम से मनाया गया। फूलों से माता के दरबार का सजाया गया और माता की भव्य आरती उतारी गई। माता को पूड़ी और हलवे का भोग अर्पित किया गया। सोमवार की सुबह मंदिर के प्रधान पुजारी ने गंगाजल से स्नान कराकर माता को लाल चुनरी धारण कराई। इसके बाद बेला, गुलाब, चंपा-चमेली, गुड़हल के फूलों से शृंगार करके भव्य आरती की। जन्मोत्सव समारोह के मुख्य अतिथि अन्नपूर्णा मंदिर के महंत शंकर पुरी और विशिष्ट अतिथि काशी विश्वनाथ मंदिर के कार्यपालक अधिकारी विश्वभूषण मिश्र थे। इस अवसर पर मंदिर में भजन संध्या का भी आयोजन किया गया। कलाकारों ने मां के चरणों में अपनी प्रस्तुति दी। अतिथियों का स्वागत अमित कुमार पांडेय ने किया। संयोजन आयोजन समिति के संरक्षक गोपाल मिश्रा ने किया। भंडारे का भी आयोजन किया गया। इस अवसर पर संजय प्रियदर्शी, जयप्रकाश मिश्रा, रामयश मिश्र, प्रमोद पांडेय, राजेश प्रजापति, धर्म पांडेय, डॉ. अश्वनी त्रिपाठी उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें