वाराणसी। सावन में मंदिरों में देवों के हरियाली शृंगार का सिलसिला शुरू हो गया। बागेश्वरी देवी मंदिर जैतपुरा और लक्ष्मी मंदिर लक्सा में हरियाली शृंगार हुआ। दर्शन पूजन के लिए भक्तों की भीड़ रही। मंदिर परिसर में आकर्षण सजावट की गई थी। मां बागेश्वरी देवी मंदिर के महंत पं. गोपाल मिश्रा व सेवायत मीना देवी के सानिध्य में मां बागेश्वरी देवी (स्कंदमाता) का हरियाली शृंगार हुआ। उधर, श्री श्रीयंत्र पीठम समिति की ओर से महालक्ष्मी, महाकाली व महासरस्वती माता का हरियाली शृंगार हुआ। महंत पं. शिव प्रसाद पांडेय महाराज लिंगिया के सानिध्य में मुख्य पुजारी अभिषेक पांडेय, अविनाश पांडेय, अभय पांडेय, गणेश उपाध्याय गोलू महाराज ने मां का विधिवत शृंगार कर आरती की। संवाद