फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: वाराणसी सिटी स्टेशन पर बन रहा लो हाइट सबवे, क्रॉसिंग पर नहीं लगेगा जाम

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी सिटी रेलवे स्टेशन के यार्ड में लो हाइट सबवे (एलएचएस) बनाने का काम तेज हो गया। इस सबवे के बनने से क्रॉसिंग पर जाम नहीं लगेगा और लोग क्रॉसिंग से इस पार से उस पार तक आसानी से जा सकेंगे। इसके बन जाने के बाद ट्रेनों का आवागमन भी निर्बाध गति से हो सकेगा। अधिकारियों के साथ सोमवार को पूर्वोत्तर रेलवे के डीआरएम आशीष जैन निर्माण कार्य को देखने पहुंचे। उन्होंने न्यू लोको रेलवे कॉलोनी में निर्माणाधीन छठ घाट को भी देखा। वरिष्ठ मंडल इंजीनियर (समन्वय) विकास कुमार सिंह के साथ डीआरएम ने निरीक्षण किया। वाराणसी सिटी यार्ड में समपार संख्या 25 स्पेशल पर निर्माणाधीन लो हाइट सबवे के निर्माण कार्य को निर्धारित समय के भीतर पूरा करवाने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें