फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैसा ये इश्क है: फेसबुक के जरिए प्यार, बनारस से विजय संग सिमरन हुई फरार, और फिर आया कहानी में जबरदस्त ट्विस्ट

Tue, 14 Feb 2023 04:55 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

यूपी के बनारस कोतवाली नाकी घाट, थाना जैतपुरा निवासी मो. फारुख की बेटी सिमरन बीते 10 फरवरी से लापता थी। सिमरन वाराणसी के किसी कॉलेज की छात्रा है। सिमरन के लापता होने के बाद से परिजनों ने पुलिस में गुमशुदगी दर्ज कराई। परिजनों के साथ पुलिस जब साहिबगंज कोर्ट पहुंची तो लड़की के सामने पिता और उसका भाई बार-बार परिवार की दुहाई देकर गिड़गिड़ाते रहे, लेकिन लड़की, अपने प्रेमी विजय के साथ जीने मरने की जिद पर अड़ गई।
विज्ञापन
फेसबुक के जरिए प्यार, बनारस से दोनों हुए फरार - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बनारस की रहने वाली एक छात्रा को फेसबुक के जरिए एक लड़के से हुए प्यार का खुमार ऐसा चढ़ा कि वह घर परिवार छोड़ कर झारखंड चली गई और दोनों लव मैरिज करने कोर्ट पहुंच गए। इधर छात्रा के परिजन भी जैतपुरा थाने में उसकी गुमशुदगी दर्ज करा कर उसकी तलाश में लगे हुए थे। इस बीच छात्रा के मोबाइल की लोकेशन झारखंड के साहिबगंज में मिली। जैतपुरा पुलिस टीम छात्रा के परिजनों के साथ साहिबगंज के ओपी थाने क्षेत्र में पहुंची तो वहां छात्रा अपने प्रेमी के साथ मिली। 

विज्ञापन

कौशाम्बी : यूपी पुलिस। - फोटो : अमर उजाला।
यूपी के बनारस कोतवाली नाकी घाट, थाना जैतपुरा निवासी मो. फारुख की बेटी सिमरन बीते 10 फरवरी से लापता थी। सिमरन वाराणसी के किसी कॉलेज की छात्रा है। सिमरन के लापता होने के बाद से परिजनों ने पुलिस में गुमशुदगी दर्ज कराई। परिजनों के साथ पुलिस जब साहिबगंज कोर्ट पहुंची तो लड़की के सामने पिता और उसका भाई बार-बार परिवार की दुहाई देकर गिड़गिड़ाते रहे, लेकिन लड़की, अपने प्रेमी विजय के साथ जीने मरने की जिद पर अड़ गई। छात्रा के पिता, मां और भाई उसके सामने रो रो कर उसे घर चलने के लिए मनाते रहे, लेकिन युवती अपने प्रेमी के साथ रहने पर अड़ी रही। बाद में दोनों ने वहीं कोर्ट मैरीज भी कर ली। लेकिन इसके बाद छात्रा की लव स्टोरी बदल गई।

 

फेसबुक पर प्यार
दरअसल, कोर्ट ने युवती को बनारस से गई पुलिस को सौंप दिया। लेकिन प्रेमी बनारस आने के लिए तैयार नहीं हुआ। जिसपर प्रेमिका भी आवक रह गई। जैसे तैसे छात्रा के परिजन और जैतपुरा पुलिस उसे अपने साथ लेकर वाराणसी के लिए लेकर झारखंड से रवाना हो गए। 

दस फरवरी से छात्रा थी लापता
इंस्पेक्टर जैतपुरा मथुरा राय ने बताया कि स्थानीय थाना अन्तर्गत रहने वाली छात्रा बीते दस फरवरी को घर से मैदागिन स्थित कॉलेज जाने के लिए निकली थी। जिसके बाद घर नहीं लौटी। कुछ दिन तक खोजबीन करने के बाद परिजन थाने पहुंचे और उसकी गुमसुदगी दर्ज कराई। मामले की जांच के लिए थाने की महिला कांस्टेबल के साथ ही सर्विलांस टीम को लगाया गया। जांच कर रही पुलिस टीम को छात्रा के फोन की लोकेशन झारखंड के साहिबगंज में मिली। जिसपर छात्रा के परिजनों के साथ उसके परिजनों को झारखंड भेजा गया। 

 
विज्ञापन

फेसबुक। - फोटो : www.pexels.com
फेसबुक पर चैटिंग से शुरु हुआ प्यार
साहिबगंज हाट परिसर निवासी 25 वर्षीय विजय कुमार दास नामक युवक को फेसबुक के जरिए बनारस की 22 वर्षीय छात्रा से बातचीत शुरु हुई। कुछ दिन में ही दोनों के बीच प्सार हो गया। नजदिकियां ऐसी बढ़ी की युवती विजय के प्यार में अपने घर की दहलीज लांघ गई और बीते दस फरवरी को विजय उसे लेने के लिए वाराणसी आ गया। यहां से दोनों ट्रेन में बैठ कर झारखंड के लिए रवाना हो गए। इधर, छात्रा के परिजन उसकी तलाश में जगह जगह भटक रहे थें। विजय और छात्रा से चार साल से सम्पर्क में था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें