फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi: प्रेमी युगल ने गंगा में लगाई छलांग, नाविकों ने युवती को बचाया, युवक की तलाश जारी; ये हुआ था विवाद

Thu, 28 Mar 2024 12:02 AM IST
अमन विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

Varanasi News: भदऊचुंगी रेलवे कॉलोनी की युवती शाम को अपने प्रेमी से विवाद करते हुए राजघाट पुल पर पहुंची। अनबन चल ही रही थी कि पुल के तीसरे नंबर के गडर के पास से दोनों गंगा में कूद गए, जिस वक्त दोनों पानी में कूदे उस वक्त पुल के नीचे क्रूज के साथ अन्य नावें भी थीं। युवक व युवती को पानी में कूदता देख नाविक सोनू, रवि और विशाल साहनी ने किसी तरह युवती को बचाया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाराणसी के राजघाट पुल से बुधवार देर शाम प्रेमी युगल ने गंगा में छलांग लगा दी। पुल के नीचे नौका संचालन के दौरान मल्लाहों ने पानी में कूदकर युवती को बचाया। वहीं, युवक गंगा में समा गया। रात 9.30 बजे तक आदमपुर पुलिस और एनडीआरएफ की टीम उसे खोजने में लगी रही। 

विज्ञापन


आसपास के लोगों ने बताया कि रेलवे कॉलोनी के पास युवती का प्रेमी से मोबाइल टूटने को लेकर विवाद हो रहा था। दोनों के बीच बात काफी बिगड़ गई थी। आपस में भी बात करते हुए दोनों मालवीय पुल पहुंचे और एक साथ ही पानी में कूद गए।

भदऊचुंगी रेलवे कॉलोनी की युवती शाम को अपने प्रेमी से विवाद करते हुए राजघाट पुल पर पहुंची। अनबन चल ही रही थी कि पुल के तीसरे नंबर के गडर के पास से दोनों गंगा में कूद गए, जिस वक्त दोनों पानी में कूदे उस वक्त पुल के नीचे क्रूज के साथ अन्य नावें भी थीं। युवक व युवती को पानी में कूदता देख नाविक सोनू, रवि और विशाल साहनी ने किसी तरह युवती को बचाया। 
विज्ञापन


दूसरी ओर, युवक की तलाश की गई, लेकिन रात 9.30 बजे तक उसका पता नहीं चल सका। आदमपुर इंस्पेक्टर वीरेंद्र कुमार सोनकर ने बताया कि आपसी विवाद के बाद प्रेमी युगल ने गंगा में छलांग लगाई। युवती को मंडलीय अस्पताल कबीरचौरा में भर्ती कराया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें