फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: बीएचयू के विद्यालयों में दाखिले के लिए पूरी हुई लॉटरी की प्रक्रिया

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
बीएचयू से संबद्ध श्री रणवीर संस्कृत विद्यालय, सेंट्रल हिंदू ब्वॉयज और गर्ल्स स्कूल में दाखिले के लिए ई लॉटरी की प्रक्रिया रविवार को पूरी हुई। तीनों विद्यालयों में नर्सरी, एलकेजी, कक्षा एक और छह में प्रवेश के लिए ई-लॉटरी कमच्छा स्थित शिक्षा संकाय के चाणक्य सभागार में निकाली गई। सेंट्रल हिंदू गर्ल्स स्कूल (प्राइमरी) में एलकेजी की 120 और कक्षा छह की 83, सेंट्रल हिंदू ब्वॉयज स्कूल में कक्षा छह की 90 तथा प्राइमरी (बरकछा) में नर्सरी की 40, श्री रणवीर संस्कृत विद्यालय में कक्षा एक की 40 सीटों पर ई-लॉटरी से प्रवेशार्थियों का चयन किया गया। चयनित अभ्यर्थियों की सूची जल्द ही काशी हिंदू विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर उपलब्ध होगी। लॉटरी समिति के सदस्य प्रो. जीपी सिंह ने कहा कि यह पूरी तरह से निष्पक्ष व पारदर्शी प्रक्रिया है। स्कूल बोर्ड की उपाध्यक्ष प्रो. सुषमा घिल्डियाल, लॉटरी समिति के अध्यक्ष प्रो. राकेश रमण, प्रो. संजय कुमार, प्रो. जीपी सिंह, प्रो. अखिलेश, प्रो. चिन्मय राय, डॉ. नंदलाल और अभिभावक भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें