वाराणसी। विमेंस स्पिरिट क्रिएशन सोसाइटी और डब्ल्यूएससी ऑसम क्लब की ओर से सिगरा स्थित एक होटल में तीज उत्सव में महिलाओं ने दक्षिण भारतीय और राजस्थानी थीम पर धमाल मचाया। नृत्य, संगीत और विभिन्न प्रतियोगिताओं से खूब मस्ती की। आयोजक सोनी जायसवाल ने सदस्यों के साथ नृत्य, संगीत और खेलों में भाग लिया। उन्होंने मनोरंजक खेल और तीज क्वीन, नृत्य व संगीत प्रतियोगिताओं में भी भाग लीं। तीज क्वीन का खिताब चंचल सोनी ने जीता। गीत प्रतियोगिता में कोमल सिंह और मंजू जायसवाल विजेता रहीं। नृत्य में शिल्पी सेठ और मृदुला श्रीवास्तव, ड्रेस में सोनी चौरसिया, पूजा खड़से और रूबी जायसवाल विजेता रहीं। राजस्थानी थीम में अंजना सिंह को पुरस्कार मिला। खेल प्रतियोगिता में पूनम और मृदुला ने विजेता बनीं। विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। संवाद