फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: चांदी के रथ पर सवार होकर निकलेगी भगवान पार्श्वनाथ की शोभायात्रा

विज्ञापन
विज्ञापन
भगवान पार्श्वनाथ की शोभायात्रा 15 दिसंबर को चांदी के विशाल हाथी रथ पर सवार होकर निकलेगी। जैन धर्म के 23वें तीर्थंकर भगवान पार्श्वनाथ की शोभायात्रा ग्वाल दास साहू लेन स्थित पंचायती दिगंबर जैन मंदिर से निकलकर भेलूपुर स्थित भगवान पार्श्वनाथ की जन्मस्थली पर पहुंचेगी। यह जानकारी श्री दिगंबर जैन समाज काशी के उपाध्यक्ष व कार्यक्रम संयोजक राकेश जैन ने दी। उन्होंने बताया कि इस अवसर पर देश-विदेश से भी श्रद्धालु काशी आते हैं। बैंड बाजे, हाथी घोड़े और चांदी के विशाल रथ पर कीमती सामानों के साथ प्रभु की सवारी निकलती है। इस अवसर पर 108 स्वर्ण रजत कलश से भगवान का विधिवत पूजन अभिषेक भी होता है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें